फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल/शिवद्वार (सोनभद्र)। दवा खरीदने, न खरीदने की बात को लेकर घोरावल कस्बे में शुक्रवार की रात दो युवकों की पिटाई का मामला गरमा गया। इस मामले में पीड़ित जयदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष सूरज प्रसाद समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से भी एक महिला की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बताते चलें कि घोरावल कस्बे के अस्पताल मार्ग पर कई मेडिकल स्टोर एवं पैथालॉजी सेंटर संचालित होते हैं। शुक्रवार शाम एक मेडिकल स्टोर से दवा क्रय करने को लेकर विवाद हो गया। एक पैथालॉजी के संचालक ने दिनेश की पिटाई की तो मामला गरमा गया। एक मेडिकल स्टोर के पक्ष के लोगों ने पैथालॉजी के जयदेव सिंह और अभय को सड़क पर पटक कर पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने घायलों को सीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जयदेव सिंह की तहरीर पर सपा के नगर अध्यक्ष सूरज प्रसाद, अनिल, ज्वाला प्रसाद और अरविंद खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की अंजू देवी की प्रार्थना पत्र पर सिरसाई निवासी अभय, दिनेश और जयदेव सिंह मारपीट समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि सरकार के रोक के बावजूद सीएचसी के डॉक्टर बाहर की दवा लिख कर रोगियों का आर्थिक शोषण कर रहे है। इसकी गोपनीय जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें