फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख की लूट

Thu, 10 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव के पास बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कर्मचारी से करीब सवा लाख रुपये लूट लिये। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन



मधुपुर कस्बे में बसंत की मोबाइल की दूकान है। दोपहर करीब एक बजे बसंत अपने कर्मचारी अभिमन्यु को रुपये देकर आटो से रिचार्ज कूपन लेने के लिए राबर्ट्सगंज रवाना किया। आटो में पहले से ही एक युवक बैठा था। आमडीह के पास बाइक सवार दो युवकों ने आटो को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद आटो में पहले से बैठा युवक अभिमन्यु को बाहर खींच ले गया। बाइक सवार एक युवक ने अभिमन्यु को तमंचा सटा कर उसके पास से करीब सवा लाख रुपये लूट लिया और इसके बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर तेंदू की ओर भागने लगे।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना मोबाइल से कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल अबरार अहमद, इंस्पेक्टर यूपी यादव, एसआई शेष कुमार शर्मा, राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज अवधनाथ यादव और सुकृत चौकी इंचार्ज गगनराज अलग-अलग लुटेरों की तलाश में छापामारी करने लगे। सूत्रों की मानें तो तेंदू गांव के पास पुलिस ने एक लुटेरों को दबोच लिया। इस संबंध में कोतवाल अबरार अहमद ने कर्मचारी से सवा लाख की लूट होने की पुष्टि करते हुए कहा कि शीघ्र  लुटेरे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें