वाणिज्य कर विभाग ने सुपाड़ी लदा ट्रक पकड़ा ।
नागपुर से सुपाड़ी लाद कर दिल्ली जा रहे ट्रक को सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने कर चोरी के संदेह के आधार पर पकड़ लिया।
व्यापार कर अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर लदे सुपाड़ी की बिल बिल्टी व अन्य कागजात संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं जिसकी जांच कराई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने बताया सोमवार की रात थानाध्यक्ष हलिया यादवेंद्र पांडेय व चौकी प्रभारी भास्कर मिश्र मिर्जापुर रीवां मार्ग पर स्थित पहाड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुपाड़ी लोड कर एक ट्रक मध्य प्रदेश की ओर से आया जिसे पुलिस ने रोक कर उसके कागजात को चेक किया तो कोई कागजात नहीं मिला।
पुलिस ने व्यापार कर अधिकारियों को इसकी सूचना दी।