फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरों को मिलेगा पांच हजार इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसपी ने सूचना दो, इनाम लो योजना शुरू कर दी है। हेरोइन तस्कर, अवैध असलहा, कबाड़ चोर, डीजल चोर समेत अन्य अपराधियों के बारे में सूचना देने वालों को इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर अपराधियों और अवैध मादक पदार्थों के विक्रताओं के खिलाफ अभियान चलाकर करवाई की जा रही है। इसके बावजूद अब भी राबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा, शक्तिनगर, अनपरा समेत अन्य थाना क्षेत्र में चोरी छिपे हेरोइन बिक रही है। कई थाना क्षेत्र में चोरी के कोयले, डीजल का कारोबार हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिले में सूचना दो और इनाम लो स्किम लागू कर दिया है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कोई भी अपराधियों के बारे में नजदीकी थाने के प्रभारी, संबधित सीओ, एएसपी या उन्हें सूचना दे सकता है। सूचना के आधार पर बरामदगी होने पर संबंधित मुखबिर उनसे मिलकर पांच हजार इनाम ले सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें