फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल मे मिले नर कंकाल का हुआ खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुलडोमरी के टोला सिदहवा में बीते दिनों युवती के मिले नर कंकाल के मामले को पुलिस ने सुलझा दिया। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी।
विज्ञापन

सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि ग्राम सभा कुलडोमरी के टोला सिदहवा निवासी रामनंदन केवट ने शिकायत दर्ज कराई थी उसकी बेटी प्रियंका (22) का नर कंकाल फटे कपड़े में घर के पीछे झाड़ी में पड़ा है। वह 25 अप्रैल को घर से ग्राम खटकरी थाना बैढ़न, सिंगरौली निवासी विनोद केवट के साथ गई थी। उसके बाद से पुत्री घर नहीं लौटी। विनोद ने उसकी पुत्री की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान विनोद युवती का मोबाइल भी प्रयोग करते रहा। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर पूरे मामले की तह में पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि विनोद अनपरा परियोजना में पाइप लाइन के कार्य में मजदूरी किया करता था। वहीं आस-पास कार्य कर रही प्रियंका से विनोद का संपर्क हो गया। दो वर्ष तक दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। 25 अप्रैल को विनोद युवती के घर गया। सुबह में शौच के लिए दोनों जंगल की ओर गए। इसी दौरान विनोद ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका का मोबाइल घटना के बाद भी चालू रहा। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को अनपरा रेलवे स्टेशन विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हत्या के बाद गुजरात चला गया था। कुछ दिन पूर्व ही वह वापस अनपरा लौटा था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें