फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर चोरी के आरोपी युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित दो सौ बेड के अस्पताल भवन में बुधवार को कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि चार युवक भागने में सफल हो गए। भीड़ ने युवक की पिटाई करने के बाद उसको बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस भीड़ के कब्जे से युवक को मुक्त करा कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की सांय करीब चार बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में नवनिर्माणाधीन दो सौ बेड अस्पताल के भवन में पांच की संख्या में युवक टोटी, लोहा समेत अन्य सामान चुराने लगे। इसकी भनक लगते ही काम करने वाल मजदूर युवकों की तलाश में जुट गए। यह देख युवक सामानों को छोड़ कर भागने लगे, लेकिन कुछ लोगों ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि चार युवक भागने में सफल हो गए। आक्रोशित लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया और खून बहने लगा। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस कर्मियों ने नाराज लोगों को चोरी के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा कर उनके कब्जे से उसे ले गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें