फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइकों की टक्कर में मौसेरे भाई घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा गांव में मुक्खा फाल मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बर कन्हरा गांव निवासी छोटक (23) अपने मौसेरे भाई झकाही निवासी जितेंद्र (20) को बाइक पर बैठाकर अपने ससुराल परसौना किसी काम से गया था। दोपहर बाद वहां से घर लौटते समय मुक्खा गांव में मुक्खा फाल मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से दूसरी बाइक वाला हादसे के बाद फरार हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छोटक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें