स्थानीय बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन के समीप चोपन-रेणुकूट रेल मार्ग के पास पुलिया के नीचे बोरे में बंद शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंक गया है। देर शाम तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब बकरी चरा रही महिला ने शव देखकर डायल 112 को इसकी सूचना दी। मामला रेलवे पुलिया के नीचे होने के कारण सिविल पुलिस ने इसकी सूचना जीआरपी चोपन को दे दी है। समाचार दिए जाने तक जीआरपी मौके पर नहीं पहुंची थी। शव महिला का है या पुरुष का है यह स्पष्ट नहीं हो सका था। मौके पर डाला चौकी पुलिस भी पहुंच गई है।