फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक बाधित रहा मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी में धीमी गति से चल रहे मतगणना पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। धीमी गति के साथ ही चुनाव परिणाम आने के बाद भी घंटों जीत की घोषणा न करने पर भी लोग नाराज रहे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना में लगे कर्मचारियों द्वारा धीमी गति से मतगणना करने तथा चुनाव परिणाम आने के बाद भी घंटों घोषणा न करने से प्रत्याशियों तथा समर्थकों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव से किया। शिकायत पर सीओ दुद्धी ने तत्काल सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना समाप्त होने के बाद तत्काल रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को दें ताकि विजेता प्रत्याशी की घोषणा समय से किया जा सके। इसके साथ ही जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण हो सके। धीमी गति से मतगणना होने के साथ साथ टेबल संख्या 1,2,3 तथा टेबल संख्या 5 पर पांच घंटे तक मतगणना बाधित रहा।
जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी बात कर मतगणना शुरू करा दिया जाएगा। मतगणना बाधित होने पर प्रत्याशियों तथा अभिकर्ताओं में नाराजगी रही। पोखरा ग्राम पंचायत का मतगणना आधा होने के बाद शाम आठ बजे बंद हो गया शेष मतगणना भोर में पांच बजे शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें