फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला लगाने वाले बुद्धसेन बने ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के दीवा ग्राम पंचायत की जनता ने ग्राम प्रधान पद पर ठेला लगाने वाले बुद्धसेन को निर्वाचित किया है। बुद्धसेन की शिक्षा एमए, बीएड है। नौकरी ना लगने पर वह गांव में ही एफसीआई गोदाम के पास ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करते है। इस बार ग्राम पंचायत चुनाव के लिए गांव के 18 लोगों ने नामांकन पत्र भरा था, जिसमें बुद्धसेन भी किसी तरह व्यवस्था कर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया और जहां तमाम लोग मतदाताओं को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे थे। वहीं बुद्धसेन भारती मतदाताओं से ग्राम के विकास का वास्ता देकर चुनाव लड़ा था। मतगणना समाप्त होने पर बुद्धसेन 22 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें