इससे पहले भोला को कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया था। भोला और सत्यम से मिली जानकारी के आधार पर मामले में भदोही के नई बाजार निवासी निशांत उर्फ रवि गुप्ता, वाराणसी के कोतवाली थाना अंतर्गत कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता और सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी निवासी विशाल उपाध्याय का भी नाम फर्जी फर्म की मदद से कागजों में कफ सिरप की आपूर्ति करने में सामने आया।
उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के साथ पुलिस की अन्य टीमें लगाई गई हैं, मगर अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अब सरगना शुभम जायसवाल, उसके साथी निशांत उर्फ रवि गुप्ता, विजय गुप्ता और विशाल उपाध्याय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
क्या बोले अधिकारी
कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनकी सूचना देने और गिरफ्तारी कराने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आरोपियों के बारे में किसी तरह की सूचना नजदीकी थाने में दी जा सकती है। -अभिषेक वर्मा, एसपी, सोनभद्र