सोनभद्र। जिले में पांच महिलाओं समेत 27 लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3220 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 37 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 2937 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मामले में 241 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1818 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1832 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 27 पाजिटिव और 1805 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 127299 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 125781 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3220 पाजिटिव और 122561 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1518 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 27 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 241 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 12 की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है