फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में कतई न जलाएं कूड़ा, करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम व तहसीलदारों की बैठक ली। इसमें उन्होंने चारों उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों को एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए हर हाल में पराली को न जलाने दें। इसके लिए गांव स्तर पर लेखपाल व ग्राम स्तरीय कर्मियों तथा ग्राम प्रधानों के साथ जन जागरूकता, समन्वय तथा दायित्बोध बैठक तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पर्यावरणीय मानकों को पूरा कराया जाय। पराली न जलाये जाने के संबंध में गांव स्तर पर बैठक करने के साथ ही जहां कहीं भी पराली जलाने की शिकायत मिले, तत्काल विधिक कार्यवाही कराते हुए लापरवाहों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाय। शहरी इलाकों में कूड़ों को भी किसी भी हाल में न जलाया जाय। इओ इसके प्रति सभी को जागरूक करें। डीएम ने कहा कि जिले के चिन्हित 42 कम्बाइंड हार्वेस्टरों से इस आशय से प्रमाण-पत्र ले लिया जाय कि उनके द्वारा धान आदि की कटाई करने पर, कटाई के अपशिष्टों को किसी भी हाल में नहीं जलाया जाएगा। इसके बाद भी पराली जलाये जाने की शिकायत मिलती है, तो सम्बन्धित कंबाइंड हार्वेस्टर को सीज कर दिया जाय। जो कम्बाइंड हार्वेस्टर फसलों की कटाई करेंगे, उन्हें अपनी हार्वेस्टर में जीपीएस लगवाना अनिवार्य होगा। बैठक में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, एसडीएम ओबरा प्रकाश चन्द्र, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राधेश्याम के अलावा जूम ऐप पर जिले के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें