सोनभद्र। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग और जांच में तेजी लाने का काम किया है। सितंबर में कुल 46,668 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन किट से 25,262 लोगों की जांच की गई है।
कोरोना की जांच के लिए प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे हैं । जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि कोरोना मरीजों की देखभाल किया जाए और संक्रमण से बचाव हेतु सुझाव भी दिए जाएं। रोजाना लोगों का सैंपल लेकर टेस्टिंग कराई जाए। कोविड-19 के नोडल अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी संजीदा है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग में तेजी बढ़ा दी गई है। 1 से 30 सितंबर तक एक महीने में कुल 45,668 लोगों की जांच की गई।
इसमें टू नॉट मशीन एवं एंटीजन किट से की गई जांच शामिल है । ट्रूनाट मशीन से 378, एटीजन किट से 25,262 तथा 19,636 आईटीसीपीआर से जांच कराई गई है । ज्यादातर टेस्ट एंटीजन किट से किये जा रहे हैं। बताया कि कोरोना जांच की रिपोर्ट अब मोबाइल पर भी देखी जा सकती है । प्रदेश सरकार ने कोरोना जांच रिपोर्ट देखने के लिए लिंक जारी किया गया है। कोरोना जांच के लिए सैंपल देने की तारीख और उस समय का रजिस्ट्रेशन कराया गया मोबाइल नंबर डालकर रिपोर्ट देखी जा सकती है ।