फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकारों का अनपरा सीजेएम के साथ वार्ता बेनतीजा, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लंबित मांगों के समर्थन में तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार को अनपरा सीजेएम के साथ हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पी पी सिंह व सचिव चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सविदाकारों के भुगतान के विषय में परियोजना प्रबंधन कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है जिससे रोष व्याप्त है। वार्ता में अनपरा सीजेएम एच पी सिंह ने कहा कि परियोजना प्रबंधन भुगतान करने की दिशा में लगातार उच्चाधिकारियों को पत्राचार किये हुये हैं। मुख्यालय से पैसा मिलते ही भुगतान करा दिया जाएगा। तब तक के लिये प्रदर्शन को स्थगित कर दिया जाए पर संविदाकार आश्वासन मानने को तैयार नहीं हुये। उनका कहना था कि ओवर हॉलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे सविदाकारों की स्थिति दयनीय हो गयी हैं। 17 अगस्त तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि इसके बीच में भुगतान नहीं हुआ तो संविदाकार व श्रमिक कार्य करने में असमर्थ होंगे। इस अवसर पर अजय सिंह, त्रिभुवन, राजा पांडेय, सुभाष चौहान, रमा शंकर, विश्वनाथ पटेल, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें