घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में बृहस्पतिवार को भोर में एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। परिजनों द्वारा महिला को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़वनिया निवासी अमरावती (26) पत्नी अंगद गुप्ता बृहस्पतिवार को भोर में उठी थीं। उसी दौरान दीवार से निकले एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में परिजन उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।