फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल शिफ्टिंग की धीमी गति पर ठेकेदार का भुगतान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने औड़ी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का कार्य धीमी गति से करने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने की भी संस्तुति की। एनसीएल परियोजना के ओबी (ओवर बर्डेन) से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। बिजली पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटानेे, सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाउंड्रीवाल के बदले नई बाउंड्रीवाल बनवाने, खड़िया बाजार से शक्तिनगर मार्ग की मरम्मत कराने, रेलवे क्रॉसिंग के पास कटिंग को ठीक कराने, सड़क बनाने और खराब स्थानों पर सुगम बनाकर आवागमन की सुविधा बनाए रखने, रोड पर संकेतक लगवाने का निर्देश दिया। बारिश से कटकर आबादी को प्रभावित कर रही एनसीएल के खनन की ऊंची मिट्टी को सुव्यवस्थित कराने का भी निर्देश दिया। सड़क के किनारे के बिजली पोल की शिफ्टिंग का कार्य शिथिल पाए जाने पर बिजली विभाग के ठेकेदार को फटकार लगाते हुए भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह, उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार, सीओ दु़द्धी बृजेश कुमार मिश्रा, लोक निर्माण विभाग, एनसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें