बीजपुर। प्रयागराज में महाकुंभ मेले में ड्यूटी के लिए गए बीजपुर थाने के आरक्षी अनूप सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों में शोक छा गया। थाना परिसर में दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के सराय लाहुरपुर गांव निवासी अनूप सिंह (30) वर्ष 2021 से बीजपुर थाने में तैनात थे। गत 29 नवंबर को उनकी ड्यूटी महाकुंभ में लगी थी। बृहस्पतिवार को प्रयागराज में सड़क हादसे में अनूप सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को इसकी सूचना मिली। बीजपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की अगुवाई में दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया। अनूप सिंह शांत स्वभाव के थे। अनूप की पिछले साल ही शादी हुई थी।