फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आवास घेरने के लिए जा रहे कांग्रेसियों को रोका, नोकझोंक

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप हाथरस घटना के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथरस कांड को लेकर वहां के जिलाधिकारी को बर्खास्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को जिलाधिकारी आवास घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हुई। इसके बाद नाराज कांग्रेसी सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। बारिश होने के बाद भी कार्यकर्ता डटेे रहे। बाद में कार्यकर्ता सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंप कर चले गए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथरस के डीएम को बर्खास्त करने और मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर डीएम का आवास घेेरने के लिए निकले लेकिन पुलिस ने रोक दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा बीजेपी सरकार में महिलाओं व बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। हाथरस की घटना में जिला प्रशासन ने लीपापोती करने का प्रयास किया। अमित चतुर्वेदी, फरीद खां और शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन आनन-फानन में पीड़ित परिवार के बिना अनुमति के बिटिया का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी हाथरस को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि योगी सरकार पुलिस के बल पर जनता की आवाज उठाने वालों को चुप कराना चाह रही है। लेकिन पुलिस से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। अरविंद सिंह, आशुतोष दुबे, राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र पासवान, शालिक राम कन्नौजिया और प्रमोद पांडेय ने कहा कि यूपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से अपराध बढ़ रहा है। उषा चौबे, नागेश पाठक, सईद खां, नामवर कुशवाहा, शत्रुध्न शर्मा, राजेन्द्र भारती, बंसीधर पांडेय, राहुल सिंह, पंकज मिश्रा, अमरेश देव पांडेय, निगम मिश्रा, शीतला सिंह पटेल, विवेक पटेल, अजय विश्कर्मा, विशिष्ट चौबे, प्रदीप चौबे, बृहस्पति भारती, शाहिद जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें