दुद्धी। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए लोगों की आख्या उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार दुद्धी से मांगा है। उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि एडीएम का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से संबंधित जांच के लिए शनिवार की शाम को एक पत्र आया है। उसी को लेकर आख्या तलब की गई है। उन्होंने एक सप्ताह में जांच आख्या तलब की है।