फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की कुशासन मुक्ति आंदोलन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई कांग्रेस की बैठक में कुशासन मुक्ति आंदोलन शुरू किया गया। पहले दिन बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की र्गई। इसके तहत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों की हकीकत बताएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि पिछले सात वर्षों से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत व जनविरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कोरोना काल में सरकार के कुप्रबंधन से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब कोरोना का कहर चरम पर था तो हमारे शासक बंगाल आसाम व अन्य राज्यों में सत्ता प्राप्ति के लिए चुनावी रैलियों में व्यस्त थे, जिसका परिणाम देश को भुगतना पड़ा। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति दयनीय हो चुकी है। महिलाओं, वंचितों, शोषितों पर अत्याचार दिनप्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी और शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने जनता को भ्रमित कर सरकार बनाई है। भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश कर जनता की मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। संचालन जिला महासचिव मृदुल मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें