फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की कोशिश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर विरोध करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की भी कोशिश की, मगर पुलिस की सतर्कता से कामयाबी नहीं मिली। कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे और एसआईआर के तहत मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी की। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप गंभीर हैं।
कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज, संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, शारदा पनिका, राजबली पांडेय, बृजेश तिवारी, गंभीरा प्रसाद, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें