फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली/शक्तिनगर। मप्र में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने बाहों में काला फीता बांधकर प्रदर्शन व नारेबाजी भी की। कहा कि बीजेपी ने षडयंत्र कर मप्र में चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिरा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में मोरवा ब्लॉक अंतर्गत मंगलवार दोपहर कांग्रेसजनों ने फलमंडी में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला महासचिव शेखर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को भाजपा द्वारा धन के बल से गिरा दिया व जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की। सरकार के विधायक एवं मंत्रियक्षें का अपहरण हुआ था आज उसके 100 दिन पूरे हो रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस इसका विरोध करती है। परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। आरोप लगाया कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन में शेखर सिंह, राजेश सिंह, बीके सिंह परिहार सहित कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के नरेंद्र चंद्र सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें