फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

581 ग्राम पंचायतों में बनेगा सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छता की जिम्मेदारी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने केउद्देश्य से अब सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। जिले के 637 ग्राम पंचायतों में 581 शौचालयों बनाए जाएंगे। अन्य ग्राम पंचायतों में पूर्व में ही सामुदायिक शौचालय बनवाए जा चुके हैं। सभी शौचालय चतुर्थ राज्य वित्त/चौदहवें वित्त की धनराशि से शौचालय बनाए जाएंगे। इसकी निगरानी गांवों में गठित स्वयं सहायता समूह करेंगे। शनिवार को चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरईल में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सरकार ने जिला प्रशासन को गांवों सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्देश दिया है, ताकि बारात, प्रवासी मजदूर या किसी अन्य ऐसे परिवार जिनके पास एक शौचालय के बाद भी बड़ा परिवार होने के कारण बाहर जाना होता है वे लोग सामुदायिक शौचालय का प्रयोग कर सकें। सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए तीन से पांच सदस्यों की निगरानी समिति बनाने का प्रावधान है। हालांकि सीडीओ ने जिले में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों की निगरानी व संचालन का दावित्व गांवों में गठित स्वयं सहायता समूह को सौंपने का निर्णय लिया है। शौचालयों के चारों तरफ कम से कम दस पौधे लगाए जाएंगे। उधर, बरईल में सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास करने के साथ ही सीडीओ ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को हस्तांतरण पत्र देकर निगरानी एवं संचालन का दायित्व सौंपा। कार्यस्थल पर कोरोना से बचाव केलिए पांच साबुन, चार सैनिटाइजर की बोतलें, दस मास्क भी वितरित किए गए। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही चयनित अन्य सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू होगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलहाकार अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें