फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक मंगल दल व युवा भारत ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के नई ग्राम पंचायत में करीब 25 वर्षों से खराब सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के सदर ब्लॉक के मंत्री जितेंद्र मौर्या ने कहा कि विगत पच्चीस वर्षों से ग्रामीण बरसात के मौसम में नरक जैसा जीवन व्यतीत करने पर विवश हैं। मुख्य सड़क मार्ग जो होना मेन रोड को जोड़ती है,जिसकी दूरी करीब तीन किमी है, हल्की बारिश में भी खराब हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग से एंबुलेंस तक आना मुश्किल होता है इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में महावर, संतोष, दिनेश, आदर्श, मनोज, मनीष, जय प्रकाश, श्यामसुंदर, संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें