फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर में शीतला अष्टमी पर पूजन अर्चन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य चौक स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की कतार लगी रही। महिलाएं सुबह स्नान-ध्यान के बाद मंदिर पहुंचीं और माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ठंढे पकवानों का भोग लगाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने माता को हल्दी का लेप चढ़ाकर चना, बताशा, दही, गुड़ सहित अन्य प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर के पुजारी राहुल शुक्ला ने बताया कि शीतला अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और रोग-व्याधियों से रक्षा होती है। उन्होंने बताया कि इस दिन विशेष रूप से ठंडे या बासी भोजन का भोग लगाया जाता है, जिसे ‘बसोड़ा’ कहा जाता है। कई श्रद्धालु घरों से ठंडा या बासी भोजन का प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। पूजन के बाद महिलाएं घर के दरवाजे के बाहर स्वास्तिक और अपने हाथों के निशान बनाती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सदस्यों ने ठंडे भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। पूजन में पूनम खेतान, पायल गोयल, अनिता कानोडिया, मंजूलता खेतान, खुशबू, सुचिता, नीतू जालान, माला, चित्रा, प्रतिभा, शिप्रा, सुनीता झुनझुनवाला आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें