विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड गांव में फासी लगाने से मृतक-कमलेश (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार की रात कमलेश कुमार भारती (21) का शव मफलर के सहारे घर में बड़ेर से लटकता मिला। कमलेश छह बहनों में इकलौता भाई था। जोरूखाड़ गांव के राजाराम की सात संतानों में कमलेश कुमार इकलौता पुत्र था। राजराम के मुताबिक मंगलवार की रात में कमलेश ने सबके साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब घर के लोग दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांका तो तो कमलेश बड़ेर से मफलर के सहारे लटका दिखा। घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुत्र की मौत से मां-बाप व बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। विंढमगंज थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।