विंढमगंज। पुलिस ने शनिवार को पीएसी जवानों के साथ हरपुरा व धोरपा के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने पूर्व में नक्सली रहे धोरपा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर जाकर उसके बारे में जानकारी ली। वह घर पर ही मिला। इसके बाद धोरपा गांव के तिराहे पर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस के महामारी से परेशान है। सभी लोग शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि आपका जीवन सुरक्षित बच सके। इलाके में अगर कोई भी अपरिचित, अनजान व्यक्ति आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। यदि कोई किसी तरह की घटना करने के फिराक में समझ में आता है, तो तत्काल हम तक अवगत कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वालों को रोक कर उनसे पूछताछ की।