फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में पंक्षियों के लिए दाना पानी लगाते डीपीआरओ आरके भारती। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की शुरूआत की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने सदर ब्लाक से इसका शुुुुभारंभ किया। उन्होंने पक्षियों के लिए कसोरा में दाना पानी रखकर पेड़ पर लटकाया।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में भी उन्होंने दाना-पानी रखा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ की यह नेक पहल है। भीषण गर्मी में जब पानी का संकट हो जाता है तब बेजुबान पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था करना किसी नेकी से कम नही है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि संगठन ने पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया है। जिले में संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रथम चरण मेें 15 स्थानों पर दाना पानी रखने की व्यवस्था है। इसके बाद अन्य जगहों पर भी यह व्यवस्था संचालित की जाएगी। इस मौके पर एडीपीआरओ वीके सिंह गौड़, विकास भवन संघ कार्मिक अध्यक्ष सैफुल्लाह खां, डीपीसी किरन सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह मौर्य, राकेश चौधरी, देवानंद पाठक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें