फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह घंटे ठप रखी कोयले की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। ट्रांसपोर्टरों ने अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित रेणुपावर डिविजन की कोयला आपूर्ति शुक्रवार की सुबह ठप कर दी। इसके बाद एकत्रित ट्रक ट्रेलरों के मालिक एनसीएल बीना के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। जानकारी के बाद कोल व पाॅवर प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों में खलबली मच गई। रेणुसागर प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छह घंटे तक आपूर्ति ठप रखी। दो दिन में बातचीत के आश्वासन पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन

बताया गया कि एनसीएल बीना व कृष्णशिला कोयला खदान से रेणुपावर डिविजन को कोयले की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसपोर्टरों ने पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि चालकों के साथ बदसलूकी की जा रही है और नियम का पालन करने के बावजूद चालकों को परेशान किया जा है। इसी मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब छह घंटे कोल आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशान के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करने पहुंचे शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को ट्रक मालिकों ने बताया कि रेणुसागर प्रबंधन मनमाना रवैया अपना रहा है। ट्रक चालकों को ट्रक से नीचे न उतरने देने, चालकों से दुर्व्यवहार करने, कोयला कांटा के बाद पर्ची न मिलने सहित अन्य मामलों को लेकर कोयला परिवहन ठप किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन एवं रेणुसागर प्रबंधन के बीच दो दिन के भीतर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इस पर कोल परिवहन चालू किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह, गैवीनाथ यादव, गोपाल सिंह, लालसा राम, सुमित गुप्ता, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें