फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी का विपक्ष पर हमला: बोले- प्राकृतिक संसाधनों पर लूटपाट करने वालों की जगह अब जेल

Wed, 22 Dec 2021 05:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। भाजपा की जनविश्वास यात्रा के जरिए जनता का विश्वास जीतने सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी ने अपने भाषणों की शुरुआत सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए की। 
विज्ञापन
सोनभद्र में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोनभद्र में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। कुल 514 करोड़ की 79 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर करारा हमला बोला। कहा कि 2017 के पहले यहां भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया हावी होकर प्राकृतिक संसाधनों पर लूटपाट करते थे। अब माफिया की जगह जेल में है या तो दूसरे लोक में।

विज्ञापन


भाजपा की जन विश्वास यात्रा में उमड़ रही भीड़ को उन्होंने पिछली सरकारों की अराजकता का जवाब बताया। नगर के हाईडिल मैदान में भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो भी सरकार थी, जब कोई भी नौकरी निकलती थी तो एक परिवार वसूली पर निकल पड़ता था। प्रदेश के नौजवान वंचित रह जाते थे। लेकिन अब की सरकार में सीधे नौकरी मिलती है। अब जनता का इशारा समझते ही डबल इंजन की सरकार विकास के लिए निकल पड़ती है।

कोई भी दंगाई प्रदेश में सिर नहीं उठा सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि  पिछली सरकारें रामभक्तों पर गोलियां चलाती थीं, वर्तमान सरकार रामभक्तों पर पुष्पवर्षा करती है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगती थी, अब काशी का भव्य-नव्य स्वरूप सभी के समक्ष है। उन्होंने कहा कि  वर्ष 2017 से पूर्व पर्व और त्योहारों पर दंगे होते थे।
विज्ञापन


नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा नहीं करने दी जाती थी। रामलीला के आयोजनों को रोका जाता था। अब सारे आयोजन बिना किसी व्यवधान के हो रहे हैं, दंगाइयों को उनकी सही जगह पहुंचा दिया गया है। आज कोई भी दंगाई प्रदेश में सिर नहीं उठा सकता। आज माफियाओं की अवैध कमाई पर सरकारी बुलडोजर चल रहा है। 
पढ़ेंः कल वाराणसी में पीएम मोदी: दो लाख से अधिक कुर्सियां लगाई गईं, आरटीओ को 1500 वाहन जुटाने की जिम्मेदारी, तस्वीरों में देखें तैयारी

सोनभद्र का बड़ा सपना पूरा हुआ

सोनभद्र में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि जब सही सरकार आती है तो योजनाओं की सौगात भी लाती है। आज हर गरीब को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली, पानी सहित हर सुविधा मिल रही है। सीएम योगी ने कहा कि  निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी कर दी गई है। सरकार ने तय किया है कि हर गरीब को महीने में दो बार अन्न दिया जाएगा। राशन के साथ में तेल, दाल, नमक और चीनी भी दी जा रही है। सभी श्रमिकों को अगले चार माह तक पांच सौ रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि पहले यहां के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज सपना था। अच्छे इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली जाने वाले जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना देखते थे। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है। ढाई सौ करोड़ की लागत से पांच सौ बेड का मेडिकल कॉलेज बनेगा। विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात होंगे।

अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों को यहीं मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ. नीलकंठ तिवारी, धर्मवीर प्रजापति, संजीव गोंड, सांसद विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।

भारत की वैक्सीन पर कोरोना निष्प्रभावी

सोनभद्र में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरी लहर के खतरे से लोगों को आगाह करते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील की। कहा कि कोरोना ने अमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों को पस्त कर दिया है। भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो वैक्सीन बनी है, वह इतनी प्रभावी है कि दोनों डोज लेने वालों का नया वेरिएंट भी कुछ नहीं कर पा रहा। वैक्सीन के आगे कोरोना निष्प्रभावी है। लिहाजा जिसने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली है, उसे अविलंब लगवाएं।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा के रथ पर सवार हुए सीएम

भाजपा की जन विश्वास यात्रा के रथ पर सवार हुए सीएम - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर से निकली भाजपा की जन विश्वास यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। हाईडिल मैदान में सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यात्रा के रथ पर सवार हुए और इसे आगे के लिए रवाना किया।
पढ़ेंः सीएम योगी ने सोनभद्र को दी 514 करोड़ की सौगात: जनसभा में बोले- सरकार ने किसानों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खोला पिटारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें