निरीक्षण के दौरान सिर्फ 48 छात्राएं मिली। छात्राओं ने बताया कि विषयवार कभी भी पढ़ाई नहीं होती। स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई है, जहां से आने जाने का दूसरा रास्ता भी बना हुआ है। जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं।
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि विद्यालय में काफी खामी मिली हैं। बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय नंदना मामले की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।