फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: अनहोनी की आशंका में चलती बस से कूदीं दो छात्राएं, जानिए ऐसा भी क्या हो गया था

Fri, 18 Nov 2022 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में शुक्रवार को दो छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। जब वो बस में सवार हुईं तो देखा कि उसमें एक भी यात्री नहीं है। महुली बस स्टैंड पर स्टैंड पर न रुककर बस उसी गति से आगे बढ़ती गई तो छात्राएं घबरा गईं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्रा का बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर डॉ. श्यामा प्रसाद कनहर पुल के पास शुक्रवार को दो छात्राओं ने चलती बस से छलांग लगा दी। घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्राओं के बस से कूदते ही अफरातफरी मच गई। घायल छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। छात्राओं ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई है। चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


महुअरिया और फुलवरिया गांव निवासी दो छात्राएं भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में पढ़ती हैं। शुक्रवार को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकलीं। रोज की तरह वह फुलवार स्थित एक होटल पर खड़ी हुईं। विंढमगंज की तरफ से आ रही निजी बस को हाथ देकर रोका और दुद्धी जाने के लिए उसमें सवार हो गईं।

बस में चढ़ने पर कोई सवारी न देख छात्राएं चौंकी। महुली बस स्टैंड पर स्टैंड पर न रुककर बस उसी गति से आगे बढ़ती गई तो छात्राएं घबरा गईं। छात्राओं के मुताबिक, उन्होंने चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन वह दुद्धी की तरफ तेज गति से आने लगा। अनहोनी की आशंका से सहमी छात्राएं कनहर पुल पार होते ही शिव मंदिर के पास बस का पिछला गेट खोलकर कूद पड़ीं।

विज्ञापन

छात्राओं को बस से कूदता देख लोगों की भीड़ जुट गई। रास्ते से गुजर रहे जोरुखाड़ के प्रधान विमल यादव ने छात्राओं को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। बस से कूदने के कारण छात्राओं के पैर, चेहरे व सिर में कई स्थानों पर चोट आई।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉ विनोद सिंह ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना पाकर पीआरवी और चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें