फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज्य मंत्री से बच्चे बोले, बार-बार बिजली कटने से नहीं हो पाती पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/डाला। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा पहुंचे। बच्चों से मिलकर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने मंत्री से कहा कि बार-बार बिजली कटने से पढ़ाई बाधित होती है। न कंप्यूटर क्लास चल पाता है और न ही इंटरेक्टिव बोर्ड किसी काम आता है। विद्यालय में नेटवर्क भी नहीं है। राज्य मंत्री ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चोपन ब्लॉक के गुरमुरा में निर्मित मिर्जापुर मंडल के अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-6, 7 और कक्षाएं संचालित हैं। निरीक्षण पर आए राज्य मंत्री ने बारी-बारी तीनों कक्षाओं में जाकर वहां के पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। बच्चों से पूछा कि शिक्षक जो पढ़ाते हैं, वह समझ आता है या नहीं। बोर्ड पर लिखे प्रश्नों का उत्तर भी पूछा। सातवीं कक्षा में बच्चों ने बताया कि विद्यालय में सुविधाएं अच्छी हैं, पढ़ाई भी होती है, लेकिन दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में क्लास पूरी नहीं हो पाती। खास तौर से कम्प्यूटर क्लास और स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई में दिक्कत आती है। राज्य मंत्री ने प्रधानाचार्य बीके मंडल से जानकारी ली तो बताया कि विद्यालय में सोलर पैनल लगा है, लेकिन ऑन ग्रिड होने से बिजली जाते ही इससे भी आपूर्ति बंद हो जाती है। रात में जनरेटर चलाया जाता है। राज्य मंत्री ने इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने की बात कही।
-
मेस में बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना
निरीक्षण के बाद उन्होंने मेस में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। श्रमिकों के बच्चों के लिए इसमें पढ़ाई की आवासीय सुविधा दी जा रही है। इसके संचालन में किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बीके मंडल सहित श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें