फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल गई आठवीं की छात्रा लापता, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई कक्षा आठवीं की छात्रा लापता हो गई है। तीन दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। घरवालों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी दी जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ती है। गत 21 जनवरी की सुबह 9 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला। परिजनों ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। बताया कि उन्हें छह अलग-अलग नंबरों से धमकी भरा फोन आ रहा है। इसमें कोई चालाकी करने या शिकायत करने पर लड़की को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा सहमा है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज छानबीन की जा रही है। जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें