फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निमोनिया, खांसी और एलर्जी से पीड़ित हो रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। उनमें निमोनिया और कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 फीसदी संख्या बच्चों की है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी उनकी भीड़ लग रही है। खांसी, बुखार, एलर्जी से पीड़ित बच्चों को डॉक्टर जांच के बाद दवा के साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। पिछले दिनों रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था।
दिन के तापमान में भी गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। सुबह घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं तो दिन में धूप भी निकल रही है। इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी लगने के कारण बच्चों को कोल्ड डायरिया व निमोनिया अधिक हो रहा है। औसतन प्रतिदिन जिला अस्पताल 20 फीसदी बीमार बच्चे बच्चे पहुंच रहे हैं।
उनमें ज्यादातर को निमोनिया, सर्दी, खांसी और एलर्जी के लक्षण मिल रहे हैं। बालरोग विशेष डाॅ. प्रशांत शुक्ला ने बताया कि सर्दी के कारण इस समय बच्चे कोल्ड डायरिया, निमोनिया और वायरल फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। इनमें निमोनिया उनके लिए सबसे अधिक खतरनाक है।
समय रहते इलाज न कराने पर बच्चों के लिए घातक हो सकती है। बताया कि बच्चों में सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार भी निमोनिया का लक्षण है। इससे बचाव के लिए उन्हें नियमित रूप से गुनगुना पानी दें। ठंडी हवा में न छोडे़ं। स्वेटर, जैकेट, टोपी से शरीर ढककर रखें। खाने में ठंडे सामान न दें। तबीयत बिगड़ने पर खुद से उपचार की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन


निमोनिया के लक्षण:
- बहुत तेज बुखार आना, कभी कभी सर्दी लगकर बुखार आता है।
- बलगम के साथ खांसी, बहुत तेज सांस चलना या सांस लेने में परेशानी।
- सांस लेने पर सीने में दर्द होगा, भूख न लगना।

बचाव के लिए यह अपनाएं उपाय:
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनकर ही घर के बाहर निकलने दें, मोजा जरूर पहनाएं।
- बच्चों को ऊनी कपड़ा पहनाने के साथ ही टोपी जरूर लगाएं, जिसमें कान ढके रहें।
- ठंडी चीजें खाने को न दें, बच्चों को पानी न खेलने दें।
- बच्चों को गर्म पौष्टिक आहार दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें