फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पर्यावरण और जल संरक्षण पर बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर म्योरपुर के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बच्चों ने विज्ञान से संबंधित टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग न करने से संबंधित नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बिछरी में विद्यालय में बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने जीव जंतुओं का संरक्षण, प्रदूषण के प्रभाव, खनिज पदार्थ के संरक्षण, पौधरोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इसमें वाल्मीकि, रोहित स्नेहा, सोनी, सोनम, जया, अजय, रोहित, आंचल, रोशनी, प्रमोद व सीता ने सक्रिय योगदान दिया। कंपोजिट विद्यालय खैराही में ग्राम प्रधान सविता देवी ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने हरियाणवी, कश्मीरी तथा बिहू नृत्य प्रस्तुत किया। बीईओ विश्वजीत कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रीति सिंह, बसंती राय, खुशबू तिवारी, सीमा, रेनू मौर्या आदि मौजूद रहे। शिक्षिकाओं ने आकर्षक मॉडल के लिए बच्चों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें