सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने पर कुछ बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने इस घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत कर शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
करारी गांव के पवन तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य और शिवानंद तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके बच्चे करण तिवारी, आकाश मौर्य और नैतिक तिवारी प्रार्थना के दौरान अन्य बच्चों के साथ जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नाराज होकर डंडे से उनकी पिटाई कर दी, जिससे बच्चों को चोटें आईं। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि उचित कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं प्रधानाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बीईओ धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।