फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की गई जान: बेकाबू बस की चपेट में आई बच्ची, दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 30 Sep 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के पास घटना हुई कोहराम मच गया है। पुलिस ने चक्काजाम करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के पास खलियारी-घोरावल मार्ग पर बृहस्पतिवार को बेकाबू बस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर जाम शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेहुआ गांव निवासी मुस्तफा की बेटी नाजिया(6) गांव स्थित स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। स्कूल से करीब ढाई बजे नाजिया घर जाने के लिए निकली। स्कूल से कुछ दूरी पर घोरावल-खलियारी मार्ग पर राबर्ट्सगंज-बेलखुरी की तरफ जा रही एक निजी बस ने बालिका को रौंद दिया।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों के साथ ही ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने और हादसा करने वाली बस समेत उसके चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की खबर पाकर फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विद्यासागर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वाहन समेत चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और संबंधित विभाग से जुड़े लोगों से स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए वार्ता करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब पौन घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि घरवालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें