फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईटेंशन तार की चपेट में आया बच्चा, झुलसकर दर्दनाक मौत

Wed, 10 Feb 2021 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में मालगाड़ी की बोगी पर चढ़ा एक बालक बुधवार की दोपहर करीब दो बजे रेलवे के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चोपन से चुनार कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी चुर्क के पास पहुंची तभी सिग्नल फेल हो गया। ऐसी स्थिति में मालगाड़ी रूक गई। जैसे ही गाड़ी रूकी तो वार्ड नंबर एक निवासी समीर(12) बोगी पर चढ़ गया। बच्चे ने ध्यान नहीं दिया और ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें