सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट मुख्य बाजार में बुधवार को दिन में हाइवा से कुचलकर बाइक सवार एक व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रेणुकूट निवासी होटल व्यवसायी आशुतोष यादव(49) पुत्र अलगू यादव बुधवार की सुबह रेणुकूट से नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गिरे और बगल से गुजर रहे हाईवा का पिछला टायर उनपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।