ओबरा। तहसील क्षेत्र के बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर शनिवार को नए एडीजी कोर्ट भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी ने पत्नी करुणा भंडारी संग पूजन अर्चन कर नए कोर्ट भवन की आधारशिला रखी। शिलान्यास के बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने पीपल, बरगद सहित औषधीय पौधों का रोपण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा पहली कोर्ट है, जिसका शिलान्यास बिल्ली मारकुण्डी में मार्कण्ड महादेव के क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सस्ता और सुलभ न्याय तभी मिलेगा जब बार व बेंच मिलकर साथ काम करें। हालांकि पदों के अनुरूप हमारे न्यायाधीश गणों की कुछ संख्या कम है, लेकिन वादकारियों को न्याय दिलाने व जल्दी वादों के निस्तारण तो करना होगा। यह काम हम सभी को साथ मिलकर करना होगा। अपर जनपद न्यायाधीश बाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा ने आभार ज्ञापन किया। इससे पहले अधिवक्ताओं ने जनपद आगमन पर बाह्य न्यायालय ओबरा में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण के उपरांत स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायाधीश जजशिप सोनभद्र उच्च न्यायालय इलाहाबाद राजेंद्र कुमार चतुर्थ, प्रशासनिक न्यायाधीश सरला, महानिबंधक उच्च न्यायालय इलाहाबाद आशीष गर्ग, जनपद न्यायाधीश सोनभद्र रजत सिंह जैन, मुख्य निजी सचिव मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद बृजेश मेहता, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर मिश्रा, एडवोकेट कपूर चंद पांडेय, सुधाकर मिश्रा, सजीव कुमार चौबे, सीपी दूबे, नागेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाश, रमाशंकर सिंह, केसी पांडेय, अनिल कुमार चौधरी, अंजली राय, पुष्पराज पांडेय, केएन गिरि, कृपानारायण मिश्र, विनोद चौबे, सुरेन्द्र पांडेय एडवोकेट व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संचालन सिविल जज जूनियर डिवीजन निवेदिता सिंह ने किया।
वकीलों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
दुद्धी। वाह्य न्यायालय दुद्धी में बने विभिन्न न्यायालय भवनों में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ओबरा में एडीजे कोर्ट के भूमि पूजन में पहुँचकर वहां आये उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व प्रसाशनिक न्यायमूर्ति को वाह्य न्यायाल दुद्धी के विभिन्न समस्यायों को अवगत कराया। जिला जज के माध्यम से यहां की समस्यायों व विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में बार संघ के सचिव प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मवीर आदि रहे।