फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने जानी कनहर परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने रविवार को कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। पुनर्वास प्लाटिंग एरिया का जायजा लेते हुए जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बांध निर्माण की प्रगति भी देखी। अफसरों के साथ बैठक कर परियोजना की बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने सबसे पहले नए सिरे से बन रहे पुनर्वास प्लाटिंग एरिया का निरीक्षण किया। विस्थापितों को प्लॉट आवंटन के लिए जल्द से जल्द प्लाटिंग पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि प्लॉट आवंटन के बाद डूब क्षेत्र से विस्थापितों को हटाया जाएगा। रॉक फील बांधने का काम तभी तेज हो सकेगा। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में मुख्य अभियंता ने ड्राइंग के माध्यम से बांध निर्माण की प्रगति देखी। मिट्टी बांध की पिचिंग को जल्द पूरा कराने को कहा। मुख्य अभियंता ने बताया किइकुछ स्थानों पर वन विभाग से जमीन अभी तक अर्जित नहीं हो पाने से नहर का कार्य रुका हुआ है। वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद आगे का काम शुरू करा दिश जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, एक्सईएन विनोद कुमार, सत्यप्रकाश चौधरी, मोइनुद्दीन, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ झा, नरसिंह राम, सुनील यादव, संजय गुप्ता, जेई संतोष कुमार राम, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें