फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में पलटा केमिकल लदा ट्रक: चालक-खलासी की मौत, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में हुआ हादसा

Fri, 23 Sep 2022 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर स्थित मारकुंडी घाटी में गुरुवार आधी केमिकल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में चालक-खलासी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गहरी खाई में पलटा केमिकल लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर स्थित मारकुंडी घाटी में गुरुवार की रात केमिकल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक-खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गहरी खाई में पलटा केमिकल लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
घटना आधी रात के बाद की है। हाथीनाला की ओर जा रहे ट्रक पर केमिकल भरे ड्रम लदे थे। मारकुंडी घाटी उतरते समय तीसरे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गुरमा चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक-खलासी को बाहर निकलवाया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। बता दें कि पहले भी घाटी में इसी स्थान पर हादसा हुआ था। गाजियाबाद से किराना सामान लेकर उड़ीसा जा रहा ट्रक घाटी में पलट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें