फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के दुकानों की नियमित करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को एडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने मिड डे मील और आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का निर्देश दिया। दवा की दुकानों का भी आकस्मिक निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोटे की दुकानों से वितरित होने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच करते रहें। उन्होंने औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित दवा की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित दर पर ही दवा की बिक्री हो। मेडिकल की दुकान का लाइसेंस के लिए जिन फार्मासिस्ट की डिग्री का उपयोग किया गया है वह उस दुकान पर नियमित रूप से बैठता है या नहीं इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मंडी परिषद के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके यहां भी खाद्यान्न रखने के लिए गोदाम हैं, उसका भी लाइसेंस खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त कर लें। बैठक में सीएमओ डॉ. नेम सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह, औषधि निरीक्षक संदीप गुप्ता, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें