फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल लहन व शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेराडोल चौना गांव में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात छापे की कार्रवाई कर तीन क्विंटल लहन और 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार की रात पुलिस गस्त पर निकली थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बहेराडोल गांव में शराब बन रही है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर रामायण राम अपने हमराहियों के साथ बहेराडोल पहुंच गये। वहां पहुंचकर मुखबिर की निशानदेही पर राम प्रसाद के घर छापा मारा तो वहां से तीन क्विंटल लहन मिला। 15 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया। शराब बनाने के उपकरण व 15 लीटर कच्ची शराब के साथ रामप्रसाद को घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब बनाने वाले को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें