फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, दो महिला समेत छह के खिलाफ गबन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से दूसरों के नाम पर लोन पास कराकर लाखों रुपये ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिला समेत छह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का है। शुक्रवार को विवेचक ऐश खां ने पीड़ित महिलाओं का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव की रहने वाली वादिनी संगीता पत्नी अवधेश निवासी का कहना है कि वह और उसके गांव की रहने वाली रूपा, सुकुवारी, सोमरी, पार्वती, जोखनी, सरस्वती, शारदा, शांति से कुछ लोगों ने फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस आफिस ब्रह्मनगर, राबर्ट्सगंज से लोन दिलाने की बात की थी। उन लोगों की बातों में आकर कई महिलाएं लोन लेने को तैयार हो गईं। वादिनी का कहना है कि लोन दिलाने की बात करने वालों ने उन लोगों के नाम से 25 से 30 हजार रुपये तक का लोन पास कराया। सभी महिलाओं को आफिस पर बुलाकर पांच-पांच हजार रुपये दिये और बोले कि बाकी रकम दो दिन बाद मिलेगी। दो दिन बाद जब महिलाएं बाकी रुपये की मांग करना शुरू की तो वे टाल मटोल करने लगे। वहीं कंपनी द्वारा सभी महिलाओं से पैसों की वसूली जबरदस्ती करने की बात कही जा रही है। एसएसआई ऐश खां ने बताया कि मुसही गांव निवासी मीरा, गीता, चोपन थाना क्षेत्र के अकेलवा गांव निवासी शिवकुमार, कोनिहवा निवासी राजकुमार, अंकित और पंकज के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें