म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पांच ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बुधवार को मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल वन चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के मद्देनजर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज द्वारा यह मदद की गई है। इसे लेकर लोगों ने खुशी जताई है। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-वन चिकित्सालय बनाए जाने के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के ग्रामीण विकास विभाग के अभिजीत व चिकित्सक डॉ. डीपी सक्सेना की मौजूदगी में पांच उपकरण सौंपे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि इन उपकरणों के माध्यम से मरीज को ऑक्सीजन की कमी पूरी की जा सकती है। ऐसे में यह मशीन संजीवनी का काम करेगी।
हिंडाल्को ग्रामीण विकास संस्थान के महाप्रबंधक अभिजीत डॉक्टर बीडी सक्सेना और ऑडियो राजेश कुमार सिंह निशांत मौर्य मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव की मौजूदगी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.नेम सिंह को हिंडाल्को ग्रामीण विकास संस्थान ने कोरोना महामारी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के उपचार के लिए 23 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराया गया है। इस बाबत हिंडाल्को ग्रामीण विकास संस्थान के मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय को 10, दुद्धी में पांच, म्योरपुर को पांच तथा बभनी को तीन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर हिंडाल्को के द्वारा दिए गए। इससे कोरोना से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन में सहायता मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक दुद्धी डॉ गिरधारी लाल ने हिंडाल्को ग्रामीण विकास संस्थान को सहयोग के लिए आभार जताया ।