रॉबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बगला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित
- फोटो : सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल जिला इकाई ने सिंचाई डाक बंगला परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया।
मुख्य अतिथि रवि चौबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल ने कहा कि उनकी नीतियां गांव, गरीब और किसान केंद्रित थीं। कार्यक्रम में मुरली चौहान, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विजय भारती, विकास पांडेय, अवधेश सिंह, रामदेव चौहान, प्रशांत, विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।