फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेस्ट डेयरी एनिमल कीपर अवाॅर्ड से चंद्र प्रकाश सिंह हुए सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में बेस्ट डेयरी एनिमल कीपर अवार्ड से सम्मानित होते किसान चंद्र प्रकाश सिंह। 
विज्ञापन
एकौनी गांव निवासी प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश सिंह को दिल्ली प्रेस के फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवाॅर्ड्स-2026 समारोह में बेस्ट डेयरी/एनिमल कीपर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों में खुशी की लहर है। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कृषि विभाग के निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (यूपीसीएआर) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने चंद्र प्रकाश सिंह को सम्मानित किया। चंद्र प्रकाश सिंह का चयन डेयरी प्रबंधन, वैज्ञानिक पशुपालन और नवाचार आधारित कृषि कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें